सुपौल, अक्टूबर 16 -- निरीक्षण के बावजूद अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार निरीक्षण के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं अब तक पटरी पर नहीं लौट सकी हैं। डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और जरूरी चिकित्सा उपकरणों की कमी के साथ अस्पताल में दलालों व बिचौलियों की मौजूदगी भी चिंता का विषय बनी हुई है। हेल्थ मैनेजरों के तबादले की मांग को लेकर एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओं और स्वास्थ्यकर्मियों के आक्रोश के बाद एक मैनेजर और एक डॉक्टर को हटाया गया था। इसके बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। पूर्व एसडीएम नीरज कुमार के बाद निवर्तमान एसडीएम विनय कुमार ने भी अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पहल तेज की। पदस्थापन के करीब ढाई महीने में उन्होंने दिन और रात में कई बार ...