सुपौल, अक्टूबर 27 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ, सुपौल के बैनर तले ग्रामीण आवास कर्मियों ने विगत सात महीनों से बकाया मानदेय के अविलंब भुगतान की मांग को लेकर डीएम एवं डीडीसी को ज्ञापन सौंपा है। संघ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर कुमार एवं जिला सचिव डॉ. सूर्य भूषण मणि के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कर्मियों ने बताया कि नियमित मानदेय न मिलने से वे गंभीर आर्थिक एवं मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। बकाया मानदेय के कारण दुर्गा पूजा जैसा महापर्व भी आर्थिक तंगी में बीत गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई और बीमार परिजनों का इलाज ठप्प पड़ा है। इसके अलावा दूर-दराज स्थानांतरण एवं प्रशासनिक दबाव से कर्मी अत्यधिक तनाव में हैं। कर्मियों ने मांग की है कि बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान किया जाए, मानदेय का समय पर मिलना सुनिश्चित हो ...