सुपौल, सितम्बर 30 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर रेलवे ढ़ाला के फाटक संख्या 15 ए को बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को सैकड़ों व्यापारियों, दुकानदारों, छात्रों और स्थानीय ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला। सुबह करीब नौ बजे राघोपुर रेलवे ढ़ाला से शुरू हुई पदयात्रा एनएच-106 के रास्ते सिमराही बाजार स्थित जेपी चौक पहुंची। इसके बाद मार्च गणपतगंज बाजार होते हुए हरावत उच्च विद्यालय के समीप पहुंचकर समाप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल : राघोपुर रेलवे ढाला बंद होने से आक्रोश, पैदल मार्चविरोध का कारण पदयात्रा में शामिल स्थानीय लोगों ने रेलवे ढ़ाला बंद किए जाने से आवागमन और व्यापार प्रभावित होने की बात कही। स्थानीय निवासी निर्मल यादव ने बताया कि ढ़ाला बंद होने से व्यापारियों, दुकानदारों और ग्रामीणों को परेशानी का ...