सुपौल, सितम्बर 6 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। ईकरा पब्लिक स्कूल में एचएम सादिक अंसारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। एचएम सादिक अंसारी ने कहा कि शिक्षक बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी का बोध कराकर बेहतर नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं श्रीपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सितुहर में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। यह भी पढ़ें- राजकीय डिग्री ...