सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। लोजपा के संस्थापक सह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती को बिहार सरकार द्वारा राजकीय समारोह का दर्जा दिए जाने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। लोजपा के दक्षिणी प्रखंड अध्यक्ष कुंदन पासवान सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उनके मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रखंड अध्यक्ष कुंदन पासवान ने कहा कि बिहार सरकार का यह निर्णय जनकल्याण के साथ-साथ दलित, शोषित एवं वंचित वर्गों के सामाजिक उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान नेता के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने अपने राजनीतिक जीवन में समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए मह...