सुपौल, सितम्बर 6 -- Supaul News: वीरपुर,एक संवाददाता। वार्ड एक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शुक्रवार की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में दिख रहा श्रद्धा, उत्साह व आस्था का संगमश्रद्धालुओं की भीड़ शाम होते-होते मंदिर परिसर में दूर-दराज से पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति ऐसी रही कि मंदिर परिसर में तिल रखने तक की जगह नहीं बची। भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन और पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिला प्रशासन के निर्देश पर इस बार मंदिर के मुख्य मार्ग बॉर्डर रोड पर मेला नहीं लगाया गया। मेला पुलिस फाड़ी वाली सड़क पर आयोजित किया गया। हालांकि, मंदिर से दूरी होने के कारण अपेक्षाक...