सुपौल, जुलाई 17 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत बिशनपुर शिवराम गांव निवासी 40 वर्षीय मजदूर सुबोध झा गुरुवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह पूरी रात एसएच-91 पर सोलह माइल गांव के समीप सड़क किनारे बेसुध पड़े रहे।

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। बताया जाता है कि सुबोध झा गुरुवार रात करीब 12 बजे भोज खाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

घटनास्थल पर सहायता हादसे में उनका एक पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया, हाथ की एक अंगुली अंगूठा...