सुपौल, सितम्बर 7 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। खेल भवन, खगड़िया के चित्रगुप्त नगर में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सुपौल के ड्रैगन कराटे एकेडमी एवं सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 57 पदक अपने नाम किए। इनमें सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य सहित 16 पदक, जबकि ड्रैगन कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 12 रजत और पांच कांस्य सहित 41 पदक हासिल किए।

स्वर्ण पदक विजेता स्वर्ण पदक विजेताओं में देव्यान, अभिनव कुमार, अनन्या कुमारी, सुचिता कुमारी, सौम्या सिंह, विवान कश्यप, स्नेहा कुमारी, शुभम राज, रिशा दास, यश आनंद, दियाशा दास, समर, अंश कुमार, अक्षत सिंह, रितु राज, देवांशी दिया, श्रेया मिश्रा, आरव रंजन, आशीष गुप्ता, लक्ष्या कुमार, नविशा, धन...