सुपौल, अक्टूबर 12 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से किशनपुर अंचल में जमीन संबंधी कामकाज प्रभावित है। किसान राजस्व कार्यों के लिए भटक रहे हैं, वहीं जाति, आवासीय और आय प्रमाणपत्र बनवाने में भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लिखित समझौते के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने से कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। बिहार राजस्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी छह अक्टूबर से आंदोलनरत हैं। 11 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश शुरू हो गया है। संघ के अनुसार, 17 सूत्री मांगों पर 2025 में लिखित सहमति बनी थी। सात मई 2026 को भी विभाग ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारी ग्रेड पे, गृह जिला स्थानांतरण, सेवा संपुष्टि, एसीपी का लाभ और जरूरी संसाधनों की मांग कर रहे हैं। एक कर्मचारी पर त...