सुपौल, सितम्बर 30 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन बाजार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का बुधवार को वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में शिक्षा व्यवस्था, छात्रों के स्वास्थ्य, खानपान, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। एसडीएम के अचानक निरीक्षण से कॉलेज प्रशासन में भी हलचल रही।

निरीक्षण की बारीकियां निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कॉलेज परिसर, छात्रावास एवं अन्य स्थानों की व्यवस्था को देखा। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही छात्रों को मिलने वाले सुबह के जलपान की भी जांच की। जांच के बाद उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर स्वयं भी सुबह का जलपान किया और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।

स्वच्छता ...