सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नगर पंचायत सिमराही के रेफरल अस्पताल रोड, जेपी चौक, राघोपुर थाना परिसर, प्रखंड मुख्यालय समेत कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलजमाव से प्रभावित स्थान रेफरल अस्पताल रोड पर जलजमाव के कारण मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हुई। वहीं, जेपी चौक स्थित बाजार में पानी घुसने से कई दुकानदारों को परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। थाना परिसर और प्रखंड मुख्यालय में भी जलजमाव के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। निचले इलाकों में कई घरों में बारिश का पानी घुस ...