सुपौल, अक्टूबर 12 -- Supaul News: सुपौल : राघोपुर में दुर्गा पूजा का उत्साह, भक्त कन्हैया ने चौथी बार सीने पर स्थापित किया कलश राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है। प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जहां वे मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं। पूजा के दूसरे दिन, भक्तों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। जहां,प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार, राघोपुर, गणपतगंज, धरहरा, नरहा, बेरदह सहित दर्जनों मंदिरों में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी स्थानों पर भक्ति और उत्साह का माहौल है। वहीं विशेष रूप से, नरहा दुर्गा मंदिर में एक भक्त कन्हैया कुमार ने अपनी अटूट श्रद्धा का प्रदर्शन करते हुए लगात...