Supaul News: सुपौल : राघोपुर डीलर संघ चुनाव नरेंद्र यादव बने अध्यक्ष
सुपौल, सितम्बर 24 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एक निजी होटल में गुरुवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन सुपौल जिला कमेटी द्वारा डीलर संघ का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में जिले भर से आए कई डीलर संघ के सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष पद पर नरेंद्र यादव ने 42 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जगदेव यादव को 32 मत मिले। सचिव पद पर गंगाराम मेहता 38 मतों के साथ विजयी रहे, वहीं अंजलि कुमारी को 36 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर सदानंद गोइतमान भी चुनाव जीते। इस चुनाव के माध्यम से राघोपुर डीलर संघ को नई कार्यकारिणी मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.