सुपौल, अगस्त 14 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। मारवाड़ी महिला समिति जिला शाखा की ओर से गुरुवार को श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में रंगीलो सावन उत्सव का आयोजन किया गया। सावन की उमंग और उल्लास से सजे इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्सव में हस्तकला से लेकर पारंपरिक परिधान और सजावटी वस्तुओं के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने खरीदारी के साथ विभिन्न खेलों का आनंद भी उठाया। उत्सव में महिलाओं ने अलग-अलग तरह के स्टॉल लगाए। महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार की गई कलात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन भी किया। मारवाड़ी महिला समिति की ओर से बताया गया कि रंगीलो सावन उत्सव का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ आपसी मेलजोल और मनोरंजन का ...