सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एनएच-27 पर बांस चौक के समीप मोबाइल छीनकर फरार हुए तीन युवकों को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गढ़िया वार्ड 14 निवासी विधानद यादव के पुत्र संजीव कुमार यादव (35) से शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बांस चौक के पास एनएच-27 पर तीन अज्ञात युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। घटना के संबंध में संजीव कुमार यादव ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तकनीकी साक्ष्य, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की। यह ...