सुपौल, अक्टूबर 29 -- चारदीवारी निर्माण में अनियमितता के आरोप Supaul News: करजाईन बाजार, संवाददाता। राघोपुर प्रखंड की मोतीपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर बालक परिसर में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे चार दिवारी निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। मामला सामने आने के बाद गुरुवार को वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और प्राक्कलन के अनुरूप काम कराने का निर्देश दिया। करीब 9 लाख 40 हजार रुपये की लागत से कराए जा रहे इस कार्य में योजना बोर्ड नहीं लगाए जाने, उजले बालू के इस्तेमाल और ईंट की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायतों के बीच एसडीएम के निरीक्षण से योजना के क्रिया...