सुपौल, सितम्बर 8 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। एडीएम विकास कुमार ने मंगलवार दोपहर राघोपुर प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस सेंटर और सिमराही के लखीचंद्र शाहू उच्च माध्यमिक विद्यालय सह मॉडल विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। करीब एक बजे हुए निरीक्षण के दौरान राघोपुर बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव और सीओ रश्मि प्रिया मौजूद थीं। निरीक्षण में कई कमियां मिलने पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

आरटीपीएस सेंटर का निरीक्षण आरटीपीएस सेंटर के निरीक्षण के दौरान एडीएम ने काउंटर पर लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और लोगों के आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद एडीएम ने मॉडल विद्यालय का गहन निरीक्षण किया।...