Supaul News: सुपौल : मृत्यु के भय से विचलित न हों, भगवान के स्मरण में लगाएं समय
सुपौल, अक्टूबर 15 -- राजा परीक्षित और शुकदेव जी का प्रसंग Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर के गांधी मैदान परिसर स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित रामगोपाल शास्त्री ने राजा परीक्षित को शुकदेव जी के आगमन और भागवत कथा श्रवण के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालु भगवान श्रीहरि के जयकारे लगाते रहे। कथावाचक ने कहा कि जब राजा परीक्षित को यह ज्ञात हुआ कि तक्षक नाग के दंश से सातवें दिन उनकी मृत्यु निश्चित है, तब उन्होंने सांसारिक मोह-माया और राज-पाट का त्याग कर दिया। मृत्यु के भय से विचलित होने के बजाय उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय को भगवान के स्मरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.