सुपौल, जुलाई 1 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। क्षेत्र की नंदना पंचायत स्थित मोगलाघाट गांव में आयोजित मुहर्रम मेला में दो युवकों को अज्ञात हमलावरों द्वारा चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। मंगलवार की रात साढ़े सात और आठ बजे के करीब हुए इस हमले में जख्मी यों में से एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार मेले में तीन चार अज्ञात हमलावरों ने लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हमले के विवरण विरोध करने पर चाकू से हमला कर डाला। जिससे हमले का विरोध कर रहे जदिया पंचायत के वार्ड 17 निवासी मो मिराज एवं श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती वार्ड 9 निवासी मो मुजाहिद जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी मुजाहिद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के ...