सुपौल, अक्टूबर 15 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इस बाबत गुरुवार को डीडीसी इंद्रवीर कुमार प्रखंड क्षेत्र की दीनापट्टी पंचायत स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बीडीओ अमरेन्द्र पंडित, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मणिकांत कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार एवं पूर्व मुखिया कारी प्रसाद यादव के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को चिह्नित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि दीपावली-छठ पर्व के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सुपौल आगमन संभावित है। उनके आगमन को लेकर पिपरा प्रखंड की दीनापट्टी पंचायत में कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनि...