सुपौल, जुलाई 24 -- Supaul News: ​त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड एक स्थित कुपड़िया गांव में एक चार वर्षीय मासूम की सड़क हादसे में मौत के बाद पिछले तीन दिनों से तनाव की स्थिति है। यह भी पढ़ें- Supaul News: मुआवजे में एक बीघा जमीन दो, तभी करने देंगे शव का पोस्टमार्टमपरिवार का आक्रोश घटना से आक्रोशित परिजनों ने मासूम के शव को कथित आरोपी के घर में रखकर धरना शुरू कर दिया है। परिजनों की शर्त है कि जब तक आरोपी पक्ष एक बीघा जमीन मुआवजे के तौर पर नहीं देगा, तब तक न तो शव का पोस्टमार्टम होने दिया जाएगा और ना ही पुलिस को कोई कानूनी प्रक्रिया पूरी करने दी जाएगी। इधर, ​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एहतियातन आरोपी के घर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ​मृत मासूम की पहचान वार्ड एक निवासी चंदन यादव के पुत्र दुर्ल...