सुपौल, नवम्बर 29 -- दूषित पानी से परेशान ग्रामीण Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकार की ओर से हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जलापूर्ति योजना का लाभ बरुआरी पंचायत के वार्ड 05 के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। यहां स्थापित मिनी जलापूर्ति संयंत्र से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचने वाला पानी गंदा और दूषित रहता है। मजबूरी में इसी पानी का इस्तेमाल करने वाले ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए सरकार की ओर से संयंत्र स्थापित किया गया, ताकि लोगों को घर के पास ही स्वच्छ पानी मिल सके। लेकिन संयंत्र से निकलने वाले पानी की गुणवत्ता ही सवालों के घेरे में है। पाइपलाइ...