सुपौल, अक्टूबर 29 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की खरीदारी के बीच उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी चिंता उनकी शुद्धता को लेकर है। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच केवल नमूने लेने से पूरी नहीं होती। इसके लिए प्रयोगशाला में जरूरी उपकरण, प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारी और निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच की व्यवस्था होनी चाहिए। संबंधित विभाग को प्रयोगशालाओं में स्वीकृत पदों, कार्यरत कर्मचारियों और रिक्त पदों का ब्योरा सार्वजनिक करना चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों के नमूनों की जांच के लिए कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: मिलावट : ग्राहकों को न जांच का पता ...