सुपौल, नवम्बर 24 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। तिलयुगा नदी के समानांतर बांध के किनारे से मिट्टी काटे जाने के कारण तटबंध पर खतरा मंडराने लगा है। मिट्टी कटाई से नदी का बहाव तटबंध के और करीब पहुंच गया है। नदी और बांध के बीच महज 10 मीटर की दूरी बची है। ऐसे में आगामी बाढ़ के दौरान तटबंध के क्षतिग्रस्त होने की आशंका से स्थानीय ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समानांतर बांध के किनारे लगातार मिट्टी काटी जा रही है। इससे नदी का कटाव बढ़ने और बांध की सुरक्षा कमजोर होने का खतरा है। यदि समय रहते मिट्टी कटाई पर रोक नहीं लगाई गई और तटबंध की मरम्मत नहीं कराई गई तो बाढ़ के समय स्थिति गंभीर हो सकती है। गौरतलब है कि तिलयुगा नदी की बाढ़ से इलाके को बचाने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से करीब चार साल पहले डगमारा लोहा पुल से नेपाल के सप्तरी ...