Supaul News: सुपौल : मारपीट मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
सुपौल, अगस्त 8 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लहरनियां झरकहा में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी शुक्रवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल से की गई। इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर एक पक्ष के अनमोल यादव के आवेदन पर सात नामजद तथा पांच से सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष के संतोष कुमार के आवेदन पर 11 नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पक्ष के नामजद आरोपित लहरनियां झरकहा वार्ड आठ निवासी मनोज कुमार एवं मुकेश कुमार तथा दूसरे पक्ष के नामजद आरोपित लहरनियां वार्ड तीन निवासी दिनेश यादव को गिरफ्तार किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.