सुपौल, सितम्बर 30 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सुपौल उपशाखा और सहरसा उपशाखा नहर से निकलने वाले विभिन्न माइनर एवं भीसी पर अतिक्रमण के कारण किसानों को फसल के समय खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

अतिक्रमण का प्रभाव कई स्थानों पर माइनर एवं भीसी की जमीन पर अवैध कब्जे के कारण इनका अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ किसानों की परेशानी भी बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पिपरा खुर्द, नारायणपुर, चांदपीपर, झिलाडुमरी, सदानंदपुर सहित अन्य गांवों में छोटे-बड़े माइनर और भीसी अतिक्रमण की चपेट में हैं।

किसानों की समस्याएँ कई स्थानों पर नहर की जमीन पर घर बनाने के साथ रास्ता बना लिया गया है। वहीं नहर के किनारे और रास्ते में कूड़ा-कचरा फेंके जाने से भी जलप्रवाह ...