Supaul News: सुपौल : मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर मांगी मन्नतें
सुपौल, अक्टूबर 15 -- Supaul News: करजाईन बाज़ार, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को मां भगवती के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। क्षेत्र के करजाईन बाज़ार स्थित दुर्गा मंदिर में आचार्य पंडित धर्मेंद्रनाथ मिश्र, गोसपुर, बौराहा, परमानंदपुर, मोतीपुर स्थित माता के मंदिरों में विद्वतजनों के वेद ध्वनि एवं दुर्गासप्तशती के पाठ से माहौल भक्तिमय बना है। वहीं शुक्रवार को मां दुर्गा के कात्यायनी रूप की पूजा होगी। माता कात्यानी की महिमा पर प्रकाश डालते हुए आचार्य पंडित धर्मेन्द्रनाथ मिश्र ने बताया कि महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म ली थी। इसलिए वे देवी श्री कात्यायनी कहलाती हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मंदिरों व पूजा पंडालों में स्कंदमाता का हुआ पूजन,गूंजे जयकारे इस दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.