सुपौल, अक्टूबर 22 -- मां दिहवारिणी मंदिर के नवनिर्माण की पहल Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड में करीब 200 वर्ष पुराने मां दिहवारिणी मंदिर को भव्य स्वरूप देने की पहल शुरू हो गई है। विजयादशमी के पावन अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मंदिर निर्माण की नींव रखी गई। पूजा-अर्चना पंडित कुलानंद झा ने कराई। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रमोदचंद बोथरा सहित उपस्थित लोगों ने इस पहल को क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। मंदिर के नवनिर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह में अखरिया पूजा यहां होती है। जिसमें मिट्टी के चूल्हे पर जलावन की लकड़ी से प्रसाद स्वरूप खिड़ का निर्माण करवाया जाता है। यह मंदिर अखरिया पूजा वाली मंदिर केन...