Supaul News: सुपौल : महाष्टमी पर बिशनपुर शिवराम दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सुपौल, अक्टूबर 18 -- महाष्टमी पर मंदिर में श्रद्धा और सुरक्षा का माहौल Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। महाष्टमी के अवसर पर बिशनपुर शिवराम चौक स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार सुबह से ही श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा की खोइंछा भरकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और सुख-शांति की कामना की। वहीं, मां दुर्गा की कृपा से मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने सुबह मंदिर में दंड प्रणाम कर अपनी आस्था प्रकट की। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी, पुष्प, माला, नारियल और प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। महाष्टमी को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। देवी के जयकारों से आसपास का वातावरण गूंजता रहा। इधर, महाष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.