सुपौल, अक्टूबर 18 -- महाष्टमी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बिभिन्न दुर्गा मंदिरों में महाष्टमी की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ रविवार को उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी। खासकर मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में स्थापित मां जगत जननी दुर्गा समेत अन्य देवी देवता की प्रतिमा खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहां बंगाल के कारीगर बासो पाल और उनकी टीम द्वारा प्रतिमा का निर्माण किया गया है। जबकि साज़ सज्जा भी बेहतर ढंग से की गई है। जबकि भव्य पंडाल का निर्माण भी इसबार किया गया है। मां देवी दुर्गा के दर्शन करने के लिए भी मंदिर प्रांगण में दूर दूर के भक्तों बल्कि भीड़ जुट रही है। जबकि देर शाम तक पूजा अर्चना का सिलसिला जारी था...