सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में महारास प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। कथा व्यास सोनम जी ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन किया तो कथा पंडाल राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा सुनते रहे। महारास प्रसंग के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा व्यास सोनम जी ने कहा कि महारास को केवल सामान्य नृत्य की लीला समझना उचित नहीं है। यह जीवात्मा और परमात्मा के बीच दिव्य प्रेम, भक्ति और पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- सुपौल : माखन चोरी में छिपा है प्रेम और भक्ति का गहरा संदेशमहारास का संदेश शरद पूर्णिमा की पावन रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण ने जब अपनी मधुर मुरली बजाई तो ब्रज की गोपियां सांसा...