सुपौल, अक्टूबर 6 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र शुरू होने में महज चार दिन शेष हैं। किशनपुर प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दुर्गापूजा की तैयारी तेज हो गई है। पूजा पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में है, जबकि मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: बंगाली स्वास्तिक थीम से सजेगा संग्राम संघ का पूजा पंडालमहंगाई की चुनौती इस बार पूजा समितियों के सामने भक्ति के साथ बढ़ती महंगाई भी बड़ी चुनौती है। मूर्ति, पंडाल, सजावट, पूजा सामग्री, पुजारी और प्रसाद के दाम बढ़ने से आयोजन का बजट तीन गुना तक पहुंच गया है। मेला समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ पिकू सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में दुर्गापूजा के आयोजन पर करीब पांच लाख रुपये खर्च होते थे। इस बार यह खर्च बढ़कर...