सुपौल, अक्टूबर 11 -- मरौना में नवरात्र पर निकली कलश शोभायात्रा Supaul News: मरौना, एक संवाददाता । शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मरौना प्रखंड क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। प्रखंड के विभिन्न गांवों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। इस दौरान कई गांवों में कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रखंड क्षेत्र के लालेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर मरौना, सरोजा बेला, बेलही, गमहड़िया, कदमहा, बड़हारा, गजहारा, घोंघररिया, भलुआही, खोरमा, हररी और बेलहा सहित विभिन्न गांवों में कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नए वस्त्र धारण कर और आभूषणों से सुसज्जित होकर श्रद्धालु शोभायात्रा ...