Supaul News: सुपौल : मदरसे में पहली बार गूंजी सूफियाना संगीत की स्वर लहरियां
सुपौल, नवम्बर 28 -- मदरसे में सूफी संगीत और राष्ट्रप्रेम का संगम Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। संविधान दिवस पर गुरुवार की शाम शंकरपुर स्थित मदरसा रियाजुल उलूम में संगीत, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम का अनूठा संगम देखने को मिला। फैजल एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से आयोजित 'महफिल-ए-सूफियाना' में पहली बार मदरसे का परिसर सूफियाना संगीत और कव्वाली की स्वर लहरियों से गूंज उठा। प्रसिद्ध कलाकार राजू मिश्रा के नेतृत्व में मिश्रा ब्रदर्स की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों के स्वागत और सम्मान का सिलसिला शुरू हुआ। ट्रस्ट के सेक्रेटरी सह डायरेक्टर मो फिरोज आलम मदनी ने वीरपुर के एसडीएम विनय कुमार और उनकी पत्नी अमृता को बुके, शॉल और माला भेंटकर सम्मानित किया। वहीं अमृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.