Supaul News: सुपौल : मड़ान टोला में आग लगने से घर समेत लाखों की संपत्ति राख
सुपौल, सितम्बर 14 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 1 स्थित मड़ान टोला में रविवार देर रात अचानक लगी आग में एक घर समेत घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी में अनाज, बर्तन, कपड़े सहित घरेलू उपयोग का सारा सामान नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी फिदा हुसैन के घर में रविवार देर रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं।
घटना का विवरण आसपास के लोगों की नजर पड़ते ही शोर मचाया गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। अगलगी की इस घटना में पीड़ित पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.