Supaul News: सुपौल : मच्छरों के प्रकोप से परेशान, डीडीटी छिड़काव की मांग
सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद जलजमाव वाले स्थानों पर मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि मच्छरों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि दिन में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई लोग मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों को लेकर चिंतित हैं। जलजमाव वाले स्थानों की नियमित सफाई नहीं होने से समस्या और गंभीर हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित इलाकों में डीडीटी और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की मांग की है। लोगों ने मच्छरों के नियंत्रण के लिए फॉगिंग कराने की भी मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जलजमाव और दूषित पानी से बीमारी फैलने का खतरा यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.