सुपौल, अक्टूबर 4 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंडल कारा सुपौल में रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुपौल राजेश कुमार बच्चन के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित गौरव के पर्यवेक्षण में हुआ।

कार्यक्रम का संचालन इस क्रम में बंदियों को विधिक सहायता सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया एवं प्रिजन लीगल एड क्लिनिक 2022 का कार्यकरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के उनके अधिकार, विधिक सहायता के लिए अधिवक्ता की उपलब्धता, प्रिजन लीगल एड क्लिनिक की भूमिका तथा न्यायिक कार्यवा...