सुपौल, जुलाई 17 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की मुरली पंचायत में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से कुल 26 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना वार्ड संख्या 3 में धनेश्वर यादव एवं भूमी यादव के बीच हुए विवाद से जुड़ी है। भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि भूमी यादव के आवेदन पर भपटियाही थाना कांड संख्या 202/26 दर्ज करते हुए धनेश्वर यादव, रंजीत कुमार, निर्मल यादव, शंभू यादव, मनोज यादव, संतोष यादव, शैलेंद्र यादव समेत कुल 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले में मुरली गांव के संजय कुमार, शंभू यादव तथा राघोपुर थाना क्षेत्र के अर्जन यादव सहित अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : मुरली ...