सुपौल, जुलाई 25 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बलवा पंचायत स्थित बैरिया मंच और पिपराही वार्ड 13 में शुक्रवार शाम उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 40 लीटर विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान शराब के अवैध कारोबार में शामिल दो सगे भाई टीम को चकमा देकर फरार हो गए। इनमें से एक आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह कोसी नदी में कूदकर तैरते हुए निकल भागा।

गुप्त सूचना की सत्यता उत्पाद इंस्पेक्टर कुश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिपराही वार्ड-13 निवासी शंकर कुमार और सुशील कुमार लंबे समय से शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सुशील बैरिया मंच पर किराना दुकान चलाता है। ग्राहक आने पर वह शंकर को फोन कर शराब मंगाता था और रुपये लेकर ग्राहकों तक शराब पहुंचाई जाती थी। ...