सुपौल, जुलाई 6 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड पांच में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर रूपलाल सदा और रेणु देवी के बीच मारपीट हो गई। घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि रूपलाल सदा और रेणु देवी के बीच भूमि विवाद को लेकर विवाद और गाली गलौज हुआ। इसके बाद रूपलाल सदा ने अपने अन्य सहयोगी पवन सदा, सावन सदा सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर रेणु देवी और उसका पुत्र सुजीत कुमार, अर्जुन कुमार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों घायलों को परिजनों ने सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया। डॉक्टर शहनवाज आलम ने तीनों घायलों का इलाज किया। इधर, भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर रेणु देवी के आवेदन के आलोक में रूपलाल सदा, पवन साद सहित अन...