सुपौल, जुलाई 23 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के धरहरा स्थित प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर मंदिर परिसर में सावन मेला की तैयारियों को लेकर बुधवार शाम मंदिर परिसर में मंदिर न्यास समिति की बैठक की गई। बैठक वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) सह मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और विधि-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल : राघोपुर के बाबा भीमशंकर मंदिर में सावन मेले की तैयारी जोरों पर, सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोरबैठक में शामिल अधिकारी बैठक में वीरपुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेंद्र कुमार, राघोपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सत्येंद...