सुपौल, जुलाई 30 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित भीमशंकर मंदिर के समीप बुधवार शाम अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पीड़ित बाइक मालिक हर्ष गिरी ने बताया कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल भीमशंकर मंदिर के पीछे स्थित मां बाबाजी धर्मशाला के बगल में अपने घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वे बाजार जाने के लिए निकले, तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलने के बाद राघोपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : चोरी की घटनाओं से पुलिस के सामने बढ़ी चुनौती आवेदन मिलने पर नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ...