Supaul News: सुपौल : भीमनगर बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क किनारे के अवैध निर्माण हटाए
सुपौल, अक्टूबर 11 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। सीमावर्ती बसंतपुर प्रखंड के भीमनगर बाजार में रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। राजस्व अधिकारी आकांक्षा कुमारी और भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान कई पक्के और कच्चे ढांचे ध्वस्त किए गए। प्रशासन की कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में कुछ देर तक हलचल बनी रही। भीमनगर बाजार की मुख्य सड़क और हटिया क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। सड़क किनारे दुकानों के आगे बने छज्जे, टीन शेड, गुमटियों और अस्थायी ढांचों के कारण सड़क संकरी हो गई थी। इससे बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही करने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.