सुपौल, अक्टूबर 13 -- पाग के कथित अपमान पर निष्पक्ष जांच की मांग Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मिथिला की सांस्कृतिक पहचान, गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक पारंपरिक पाग के कथित अपमान को लेकर मंगलवार को डीएम सावन कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। इस बाबत भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने बताया कि मामला सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड अंतर्गत किशनपुर बाजार के गोलंबर से जुड़ा है। जहां बीते 7 अक्टूबर को महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में पुतले को मिथिला का पारंपरिक पाग पहनाया गया और पुतला दहन के साथ पाग में भी आग लगाई गई। इस...