Supaul News: सुपौल : भाई के शव से लिपटकर रोती रही बहन, बोली-अब कौन कराएगा शादी
सुपौल, अक्टूबर 5 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। पेड़ से लटके युवक शिव कुमार मंडल के शव को जब पुलिस ने नीचे उतारकर जमीन पर रखा तो मौके का माहौल गमगीन हो गया। शव को देखते ही मृतक की बहन ललिता देवी फूट-फूटकर रोने लगी। वह बार-बार भाई के शव से लिपटकर विलाप करती रही। रोते हुए वह कह रही थी, रो बाबू घर में "बहन कुमारी है अब कमाओगे नहीं तो शादी कैसे होगी? अब कौन बहन की शादी कराएगा?" उसके करुण विलाप से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
परिजनों का आरोप ललिता ने रोते हुए एक साल पहले की एक घटना का भी जिक्र किया। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि करीब एक वर्ष पहले इसी तरह उसकी जयधी की हत्या कर शव को लटका दिया गया था। हालांकि इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इलाज की परेशानी मृतक की मां छोटकी देवी ने बताया कि शिव कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.