सुपौल, अगस्त 13 -- Supaul News: वीरपुर एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने हाथों में तिरंगा लेकर की। इस दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। यात्रा में बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा के साथ पंचायत के जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, विद्यार्थी तथा एसएसबी कैंप के जवानों ने भी भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के नारों के साथ पंचायत के विभिन्न मार्गों से गुजरे। एसडीएम विनय कुमार ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अनंत प्रेरणा हॉस्पिटल की तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष...