सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। थोक विक्रेताओं से सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद मिलने के विरोध में निर्मली और मरौना प्रखंड के खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने खाद नहीं लेने का निर्णय लिया है। बुधवार को निर्मली के थाना रोड स्थित वार्ड पांच में रिटेल फर्टिलाइजर एंड फार्मर वेलफेयर फाउंडेशन के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष तरुण कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में विक्रेताओं ने बताया कि 1350 रुपये की डीएपी की बोरी उन्हें 1650 से 1750 रुपये में मिल रही है। वहीं, 266 रुपये की यूरिया के लिए 270 से 320 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। परिवहन खर्च के कारण लागत और बढ़ जाती है। ऐसे में सरकारी दर पर खाद बेचना मुश्किल हो रहा है। विक्रेताओं ने रबी सीजन से पहले जिला कृषि पदाधिकारी और कृषि विभाग के वरीय अधिकारियों से हस...