सुपौल, अक्टूबर 27 -- बैंक में युवक से 21 हजार रुपये की ठगी Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार को एक ठगी की हैरान करने वाले मामला सामने आया है। जहां बैंक के अंदर पर्ची भर रहे एक ग्रामीण युवक को अधिक रुपये का प्रलोभन देकर दो अज्ञात उचक्के 21000 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। बताया जाता है कि फिंगलास पंचायत के नरहा वार्ड तीन निवासी दीपक कुमार पिता सकलदेव मेहता सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक राघोपुर शाखा में पैसे जमा करने गए थे। पीड़ित युवक जब बैंक के अंदर खड़े होकर काउंटर के लिए जमा पर्ची भर रहा था, उसी दौरान वहां दो अज्ञात युवक पहुंचे। आरोप है कि दोनों ठगों ने दीपक कुमार को अधिक रुपये दिलाने का प्रलोभन ...