सुपौल, अक्टूबर 27 -- अग्निकांड प्रभावित परिवारों को राहत Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत स्थित बेलागंज में बीती रात हुए भीषण अग्निकांड के बाद मंगलवार को छातापुर विधायक नीरज सिंह बबलू घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उनके दुख-दर्द को समझा। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। विधायक नीरज सिंह बबलू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी आवश्यक सहायता और राहत सामग्री यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब...