Supaul News: सुपौल : बीडीओ ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा
सुपौल, जुलाई 24 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर शुक्रवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े सभी प्रखंड स्तरीय टीम के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बीडीओ ने योजना के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लाभुकों के आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने, समय पर लक्ष्य पूरा करने तथा गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- सुपौल : उपयोगिता प्रमाण-पत्र जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.